लॉरेंस विश्नोई को बांद्रा वेस्ट से चुनाव लड़ाने की तैयारी
देश विदेश में अंडर वर्ल्ड डॉन का रुतबा रखने वाले तथा सलमान की हत्या करवाने के खुले आम ऐलान के साथ ही हाल ही ताजा मामला सलमान खान के नजदीकी बाबा सिद्दीकी को उनकी बुलेट प्रूफ कार में होने के बाद भी लॉरेंस विश्नोई ने सरे आम उसकी हत्या करवा कर सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली ।
अब महाराष्ट्र में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चुनाव लड़वाने की तैयारी की जा रही है. लॉरेंस को चुनाव में उतरने के लिए साबरमती जेल में A-B फॉर्म भेजा गया है.
लॉरेंस को उत्तर भारतीय विकास सेना से उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है,पार्टी के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने गुजरात के साबरमती जेल में A-B फॉर्म स्पीड पोस्ट के ज़रिये भेज दिया है. लॉरेंस को बांद्रा पश्चिम चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़वाने की तैयारी है,जहां से पहले बाबा सिद्दीकी चुनाव लड़ चुके है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें