प्रतापगढ़: तहसीलदार के विदाई समारोह में महिला डांसर के साथ फूहड़ डांस
प्रतापगढ़, लालगंज तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के विदाई समारोह में तहसील परिसर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान महिला डांसरों ने भोजपुरी गानों पर गर्दा उड़ा दिया था। डांसरों के लटके झटके को देख कुछेक राजस्व कर्मियों के अलावा गणमान्य लोगों ने भी डांस करना शुरू कर दिया था।बड़ा जालीदार बा तोहार कुर्ती गाने पर नर्तकियों संग डांस करना राजस्व कर्मियों को महंगा पड़ गया। एसडीएम ने दो लेखपाल समेत तीन को किया निलंबित कर दिया है।
सेवानिवृत्त तहसीलदार के विदाई समारोह में तहसील परिसर में नृत्यांगनाओं के साथ डांस करने और रुपये उड़ाने के मामले में तीन कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिरी है। लालगंज एसडीएम नैंनसी सिंह ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को तीन राजस्वकर्मियों को चिह्नित किया। इसके बाद देर शाम निलंबन का फरमान सुना दिया। इसमें लेखपाल संघ के अध्यक्ष केके सरोज का भी नाम शामिल हैं। तहसील प्रशासन अभी भी वायरल वीडियो में अन्य राजस्वकर्मियों की पहचान करने में जुटा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें