My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 16 अक्टूबर 2024

मेड ने रसोई के बर्तन में अपना पेशाब मिलाकर गूंथा आटा!


गाजियाबाद:मेड ने रसोई के बर्तन में अपना पेशाब मिलाकर गूंथा आटा! आरोपी घरेलू सहायिका गिरफ्तार

गाजियाबाद में ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह मामला है क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र का। जहां पिछले आठ वर्षों से काम कर रही नौकरानी किचन में पहले बर्तनों में पेशाब करती थी और उसके बाद उसमें आटा गूथकर रोटियां बनाती थी।

महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक घरेलू सहायिका रीना पिछले 8 साल से उनके यहां काम कर रही है. लेकिन बीते 14 अक्टूबर को कैमरे की रिकॉर्डिंग देखकर हैरान रह गईं. इसमें दिखा कि सहायिका एक बर्तन में पेशाब कर रही है और उसने इसी से रोटियां बनाईं. महिला का कहना है कि बीते काफी समय से उनका परिवार लिवर संबंधी बीमारियों का सामना कर रहा है, इससे लगता है कि रीना काफी समय से यह घिनौना काम कर रही है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताई जा रही है। जहां घरेलू सहायिका (हाउस हेल्प) किचन के बर्तन में पेशाब करते हुए सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, जब वीडियो इंटरनेट पर छाया तो लोगों ने जमकर महिला की आलोचना की और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

वीडियो ने पूरे परिवार को चौंका दिया. तुरंत बाद, परिवार ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई. यह घटना केवल गंदगी की नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी एक गंभीर खतरा है. घरेलू सहायिकाओं की इस तरह की हरकतें न केवल परिवार को बीमार करती हैं, बल्कि यह समाज के लिए भी एक बड़ा खतरा हैं.


उपचार के दौरान डॉक्टरों ने परिवार के सदस्यों को बताया कि उनकी तबीयत खराब होने का मुख्य कारण अस्वच्छता हो सकता है. यूरिन जैसे तत्वों के सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ हो सकती हैं, जैसे कि पेट में संक्रमण, दस्त, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं,



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages