लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर की पुस्तक "अतुलित बलधामं" विमोचन समारोह
आगरा के प्राचीन सिद्धपीठ, लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर की पुस्तक 'अतुलित बलधामं' का विमोचन एक सादे समारोह में किया गया। इस पुस्तक में आगरा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जिसमें आगरा का इतिहास और कुछ मंदिरों के बारे में आलेख प्रकाशित हैं ।
मंदिर के मंहत डोरीदास उपाध्याय ने बताया कि यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है और बहुत ही चमत्कारी विग्रह है, जहां सभी की मनोकामना पूरी होती है। पुस्तक प्रकाशन से मंदिर का इतिहास जन-जन तक पहुंचेगा ।
पुस्तक के लेखक आदर्श नंदन गुप्ता ने बताया कि यह पुस्तक प्रमुख उद्योगपति व वरिष्ठ समाजसेवी डा. विजय किशोर बंसल की प्रेरणा और सहयोग से प्रकाशित हुई है। इस 88 पेज की पुस्तक में 24 पेज रंगीन हैं और इसमें कुछ श्रद्धालुओं के अनुभव भी शामिल हैं ।
विमोचन के मौके पर महंत परिवार के गोविंद उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय, गोपी उपाध्याय के अलावा शरद गुप्ता, गोपाल कुशवाह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर वेदमंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में हनुमान जी के विग्रह के समक्ष इस पुस्तक को समर्पित किया गया और श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष किए गए ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें