अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर अपनी मांगे रखी
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन आगरा की लखनऊ में एक बैठक हुई जिसमे स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के साथ राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी रवि कुमार शर्मा ने बैठक के बारे बताया कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य रमेश कुन्डे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने की।कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हज़ारों फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने माननीय मंत्री के तरफ से सरकार से मांग रखी, पीपीआर 2015 लागू करने और माइनर एलिमेंट मे प्रिस्क्रिप्शन के अधिकार देने,होल सेल के लाइसेन्स मे फार्मासिस्ट की अनिवार्यता लागू करने,सीएचओ मे फार्मासिस्ट की नियुक्ति, ओड़िशा की तर्ज पर माइनर एलिमेंट मे फार्मासिस्ट को प्रिस्क्रिप्शन राइट देने, फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 लागू करने, प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र पर फार्मासिस्ट की भर्ती, उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर्ड फार्मासिस्टों का बीमा कराने शेड्यूल को खत्म करने के साथ विभिन्न मांगों को रखा।
दानिश अंसारी द्वारा अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि आपकी विभिन्न मांगों पर माननीय मुख्यमंत्री के साथ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर रखा जाएगा पूरा कराया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी डाॅ. रवि शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन हर संभव फार्मासिस्ट के उत्थान के लिए कार्य करेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव विनीत कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार, विनय कुमार पाण्डेय,अमित तिवारी पश्चिमांचल अध्यक्ष रजत सैनी, पूर्वांचल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, टीचर विंग के अध्यक्ष डॉ दिव्यांश सिंह,अनीश निगम, चंदन मौर्य, उपाध्यक्ष अजीत सिंह,राजेश यादव, जय किशन चौधरी, विश्वजीत पांडेय, अजीत पांडेय राजा राम गंगवार, विष्णु यादव त्रिपुरारी सिंह हरिओम सिंह आलोक पांडे, उदयभान सिंह,नेत्रपाल सिंह, मुनेश गौर, मनीष यादव, नितिन शर्मा सुनील गुर्जर सहित हजारों फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें