आगरा एसटीएफ ने गौतमबुद्ध नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम वीरेन्द्र कुमार है जो राजगढ़ कालोनी गांधीनगर शाहदरा दिल्ली का रहने वाला है। सर्विस रोड थाना क्षेत्र बिसरख कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किए गए इस अभियुक्त के पास से कूटरचित आधार कार्ड, पेन कार्ड, किया कार्निवाल कार, टोयटा ग्लांजा कार, बैक ऑफ महाराष्ट्र की पासबुक, एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड, अस्थाई रजिस्ट्रेशन छायाप्रति, इनवाइस छायाप्रति, रजिस्ट्रेशन कार्ड, निर्वाचन कार्ड, बैंक ऑफ महाराष्ट्र का क्रेडिट कार्ड ,बीमा की छायाप्रति फास्टेग कार्ड, बीमा की छायाप्रति, फास्टैंग की छायाप्रति, ऐसेसरीज की छायाप्रति, मोबाइल फोन तथा 16 हजार 200 रूपये नकद बरामद किया गया है। बताया गया कि एसटीएफ को काफी दिनों से एनसीआर क्षेत्र में कूटरचित तरीके से फाईनेंस/लोन वाली गाड़ियों के फर्जी एनओसी बनवाकर एचपी (हायर परचेज) कटवाकर अन्य प्रदेशों में गाड़ी बेचकर ठगी करने वाले गैंग की सूचना मिल रही थी।
एसटीएफ एएसपी राकेश ने बताया कि गैंग का मॉडस ऑपरेंडी यह था कि वे दलालों के माध्यम से फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे और एचपी रसीद काटकर वाहनों को अन्य प्रदेशों में बेच देते थे। एसटीएफ की टीम अब गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
यह कार्रवाई एसटीएफ की ओर से अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के संकल्प को दर्शाती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस और एसटीएफ की टीमें अलर्ट और सक्रिय हैं।
Post Top Ad
Your Ad Spot
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024
आगरा एसटीएफ की अंतरराज्यीय गैंग पर बड़ी कार्यवाही.
Tags
#Agra stf#
#farzi paper#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
#farzi paper
Tags:
#Agra stf,
#farzi paper
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें