आगरा: 'पति पत्नी और वो' का शमसाबाद रोड पर विवादित हंगामा
पति पत्नी के खराब होते रिश्ते समाज में एक बड़ी समस्या बनते जा रहे है ऐसा ही एक मामला आज शमसाबाद रोड स्थित कॉलोनी में सामने आया जहां मेरठ से आई एक महिला ने अपने पति के अन्य युवती के साथ रहने का आरोप लगाकर हंगामा मचा दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।और आरोपित युवती के कमरे की तलाशी ली जिसमें में युवती तो मिली लेकिन युवक नहीं। महिला ने दावा किया कि युवती उसके पति के साथ रहने वाली है, शाम को युवक भी पुलिस चौकी पहुंचा और युवक ने पुलिस को बताया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा है और युवती उसकी रिश्ते की बहन है, जो आगरा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।
विवाद की जानकारी:
विवाद का कारण: पति-पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा और दहेज उत्पीड़न का आरोप
पुलिस का बयान:
पुलिस ने पहले से ही मुकदमा चलने के कारण कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें