सुहागरात वाले दिन पति ने दूध नही पिलाया,पत्नी थाने पहुंची
आगरा में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसे दूध नहीं देता है। यह मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा, जहां काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पत्नी का कहना था कि उसे रात में दूध पीकर सोने की आदत है, लेकिन पति घर पर उसे दूध नहीं देता है, यहां तक कि सुहागरात वाले दिन भी नहीं दिया था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था।
काउंसलिंग में पति ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है उसकी आय भी सीमित है फिर भी घर पर एक लीटर दूध आता है, जो वह अपने शारीरिक रूप से कमजोर बूढ़े माता-पिता को दे देता है। लेकिन में वायदा करता हूं कि वह पत्नी को हर रोज एक गिलास दूध पीने की व्यवस्था करूंगा
इस मामले में समझौता हो जाने से यह साबित होता है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर होने वाले झगड़े काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाए जा सकते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें