My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

करवा चौथ: मिट्टी के करवा से चंद्रमा को अर्घ्य देने से मिलता है यह लाभ…


करवा चौथ: मिट्टी के करवा से चंद्रमा को अर्घ्य देने से मिलता है यह लाभ…


महिलाएं पूरे साल करवा चौथ के त्योहार का इंतजार करती हैं और जब करवा चौथ का दिन आता है. तो वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं.

हिंदू कैलेंडर के अनुसार करवा चौथ का त्योहार इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

इस त्यौहार में करवे का बहुत महत्व है. मिट्टी के करवे के साथ दीये आदि की मांग बढ़ गयी है. करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए मिट्टी के बर्तनों का उपयोग किया जाता है.

Karva Chauth मिट्टी के करवे का महत्व

मिट्टी का करवा प्राचीन काल से ही धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है. इस पवित्र करवे का उपयोग देवी-देवताओं को प्रसन्न करने और विशेष रूप से चंद्रदेव को अर्घ्य देने के लिए किया जाता है. मिट्टी को प्राकृतिक और शुद्ध माना जाता है और पूजा में इसका उपयोग सकारात्मक ऊर्जा लाता है.

करव शब्द का अर्थ मिट्टी का बर्तन होता है. करवा पांच तत्वों का प्रतीक है. मिट्टी को पानी में घोलकर बनाया जाता है जो पृथ्वी तत्व और जल तत्व का प्रतीक है. इसे सूर्य और हवा द्वारा सुखाया जाता है जो आकाश तत्व और वायु तत्व का प्रतीक है और फिर इसे अग्नि में गर्म करके करव बनाया जाता है. मिट्टी के करवे का पानी पीकर पति-पत्नी अपने रिश्ते में पंचतत्वों और ईश्वर का साक्षात होकर अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने की कामना करते हैं. 

इसके अलावा मिट्टी के बर्तन पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित हैं क्योंकि ये आसानी से नष्ट हो जाते हैं और इससे किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होता है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages