My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 13 अक्टूबर 2024

आखिर कहां हैं ये लेडी डॉन: यूपी पुलिस को एक साल से छका रहीं हैं माफिया की पत्नियां


 


आखिर कहां हैं ये लेडी डॉन: यूपी पुलिस को एक साल से छका रहीं हैं माफिया की पत्नियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं माफिया की लेडी डॉन पत्नियां, जो एक साल से पुलिस को छका रही हैं।

देश का चर्चित प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से कुख्यात माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। साथ में देवरानी जैनब फातिमा भी फरार है। पुलिस ने इन पर 75 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है, लेकिन अभी तक ये पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

इनाम की सूची में शामिल नाम
- दीप्ती बहल पर 5 लाख का इनाम
- शाइस्ता परवीन पर 75 हजार का इनाम
- जैनब फातिमा पर 25 हजार का इनाम
- आफशां अंसारी पर 25 हजार का इनाम
- आएशा नूरी पर 25 हजार का इनाम

उत्तर प्रदेश के अपराध करने वाले माफियाओं की सूची में ये वो शिखर के नाम हैं, जिनके आगे पूरी यूपी की पुलिस, एसटीएफ, इंटेलिजेंस सब बौने साबित हो रहे हैं। बीते एक साल से माफिया अतीक अहमद की बेगम lady  don शाइस्ता परवीन, अतीक की बहन आएशा नूरी, माफिया खालिद अलीम उर्फ अशरफ की बेगम जैनब फातिमा, माफिया मुख्तार अंसारी की बेगम आफशा अंसारी, बाइक बोट घोटाले के आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ती को पूरा पुलिस महकमा ऐड़ी से लेकर चोटी का जोर लगा दिया है, इसके बाद भी ढूंढ नहीं पा रहा है।

पुलिस की बड़ी चुनौती

पहले इन लेडी डॉन lady don को भगोड़ा घोषित किया गया। फिर इन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया। फिर इनाम की राशि 50 हजार से 75 हजार कर दी गई, लेकिन फिर भी यूपी पुलिस इन लेडी डॉन को ढूंढ नहीं पाई। पुलिस एक साल से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खाक छानने के बाद ये भी नहीं बता पा रही है कि इनको जमीन निगल गई या आसमान खा गया।

नेपाल के रास्ते विदेश भाग गईं लेडी डॉन?

पूरे एक साल लकीर पीटने के बाद अब पुलिस महकमा इन लेडी डॉन पर एक बार फिर इनाम की राशि बढ़ाने पर विचार कर रहा है। पुलिस को लगता है कि इनाम की राशि बढ़ेगी तो शायद इन माफियाओं की पत्नियों का कोई सुराग यूं ही बैठे-बैठे मिल जाएगा, लेकिन पुलिस में बैठे बड़े अधिकारी भी ये बात बिना कैमरे के स्वीकार करते हैं कि ये तमाम लेडी डॉन उत्तर प्रदेश में मौजूद नहीं हैं। नेपाल के रास्ते विदेश भाग गई है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages