"मुझे गुंडों से मरवा दीजिए"भाजपा विधायक ASP के सामने हाथ जोड़कर कहा
भाजपा विधायक प्रदीप पटेल (मऊगंज)ने एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना में एडिशनल एसपी (ASP) अनुराग पांडे के सामने हाथ जोड़कर दंडवत होकर अपील की कि उन्हें गुंडों से मरवा दिया जाए। यह घटना बुधवार को हुई जब विधायक अपने समर्थकों के साथ ASP से मिलने पहुंचे।
विधायक ने बिना कुछ कहे ASP के केबिन में प्रवेश किया और सीधे उनके सामने हाथ जोड़कर दंडवत हो गए। इस दौरान केबिन में कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। ASP भी विधायक को देखकर खड़े हो गए।
विधायक ने ASP से कहा, "आप मुझे गुंडों से मरवा दीजिए।" इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोग हैरान हैं। विधायक की इस अपील के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है।
इस घटना के बाद से विधायक और ASP के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन यह घटना मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ी चर्चा का विषय बन गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें