डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को आगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगरा जिले की पुलिस ने यूपी में पहली बार डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
आगरा डीसीपी सूरज राय ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें गिरोह का मास्टर माइंड टॉप यूनिवर्सिटी एसआरएम में इंजीनियरिंग में टॉपर रहा है।
आरोपियों के नाम राजा रफीक, दानिश, कादिर और सुहैल अकरम हैं। इन आरोपियों के द्वारा पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग ट्रांसफर केस में फंसाने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया जाता था।
पीड़ित रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 15 लाख रुपए की ठगी की गई थी। जबकि एक दिन में कई लोगों से ठगी कर के आरोपियों ने 2 करोड़ 73 लाख रुपए इकट्ठा किए थे।
पुलिस ने आरोपियों के अकाउंट को फ्रीज कर दिया था। आरोपियों द्वारा आम लोगों को लालच देकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। दिल्ली पुलिस इन आरोपियों को 6 बार जेल भेज चुकी है।
इस कार्रवाई के चलते डीसीपी सिटी ने साइबर थाना पुलिस को 25 हजार रुपए का इनाम दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें