देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 लड़कियों को रेस्क्यू कर आरोपी गिरफ्तार
मथुरा के थाना हाई वे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक पॉश कॉलोनी में छापा मारकर अवैध रूप से चल देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। आरोपी भरतपुर का रहने वाला जोगेश पुत्र सुरज सिंह है, जिसने 8 दिन पहले किराए पर फ्लैट लिया था और पूर्वी उत्तर प्रदेश से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर मथुरा बुलाया था.
मामला
- गोवर्धन रोड पर स्थित पॉश कॉलोनी राधा विंटेज में पुलिस को सूचना मिली
- कॉलोनी वासियों ने बताया कि किराए पर रह रहे युवक द्वारा देह व्यापार को अंजाम दिया जा रहा है
- पुलिस ने बताए गए फ्लैट पर छापा मारा और 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया
पुलिस की कार्रवाई
- पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे ऑपरेशन रक्षा के तहत कार्यवाही की
- आरोपी जोगेश को गिरफ्तार कर लिया और धारा 143(3) में मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया
- लड़कियों को रेस्क्यू कर उनको वापस घर भेज दिया गया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें