My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्त को आरोपियों ने बुरी तरह पीटा



पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्त को आरोपियों ने बुरी तरह पीटा

Pune Girl Gang Rape: महाराष्ट्र के मशहूर शहर पुणे, जहां लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं वहां एक महिला के साथ जघन्य अपराध किया गया है। पुणे के बोपदेव घाट इलाके में 21 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, उसके दोस्त को बुरी तरह से पीटा गया। बताया जा रहा है कि 4 अक्टूबर को सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस को सामूहिक बलात्कार की घटना की सूचना मिली, जो कोंढवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। लड़की गुरुवार रात अपने दोस्त के साथ घाट इलाके में गई थी, जहाँ रात करीब 11:00 बजे तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।


इस मामले में आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है लेकिन अभी उनके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इस बीच, गैंगरेप की घटना के सामने आते ही विपक्षी पार्टियां राज्य सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई है। सामूहिक बलात्कार की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा, "सरकार ने महिलाओं की मदद के लिए लड़की बहन योजना शुरू की। इससे महिलाओं को फायदा हो रहा है। एक तरफ लड़की बहन योजना है और दूसरी तरफ महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages