My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024

आगरा में शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट मांगे 1लाख,शिक्षिका की मौत

 


आगरा में शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट  मांगे 1लाख,शिक्षिका की मौत

आगरा में डिजिटल अरेस्ट के 4 घंटे में ही एक सरकारी स्कूल टीचर की मौत हो गई। साइबर ठग ने सरकारी स्कूल की टीचर को धमकाया। तुम्हारी बेटी को सेक्स रैकेट में पकड़ा गया है। 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर दो, नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। फोन कॉल में पुलिस इंस्पेक्टर की तस्वीर थी।
टीचर परेशान हो गई। उन्होंने बेटे को 1 लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा, लेकिन उससे पहले हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। बेटे ने पूरे मामले में कॉल डिटेल और साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। अब पुलिस कॉल करने वाले शख्स को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। कहा जा रहा है कि डिजिटल अरेस्ट में यह पहली मौत है। मामला आगरा के शाहगंज अलबतिया का है।
15 मिनट में 1 लाख भेजने को कहा सुभाष नगर में रहने वाली मालती वर्मा राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल अछनेरा में टीचर थीं। 30 सितंबर की दोपहर 12 बजे उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पुलिस वर्दी में तस्वीर लगा रखी थी। देखकर यही लग रहा था कि यह कॉल किसी थाने से है।
मालती ने कॉल रिसीव की। उधर से कहा गया- आपकी बेटी को पुलिस ने सेक्स रैकेट में पकड़ा है। अभी पुलिस ने उसे लिखा-पढ़ी में शामिल नहीं किया है। आपकी बहुत बदनामी हो सकती है। इसलिए आपको कॉल कर रहे है अगर आप चाहती हो की फोटो वीडियो वायरल न हो। अगर आप चाहती है कि केस न दर्ज हो। तो तुरंत 1 लाख रुपए हमें भेज दें।
फोन करने वाले शख्स ने इसके बाद एक नंबर भी भेजा। दोबारा कॉल करके 15 मिनट में रुपए भेजने के लिए फिर धमकाया। कहा- रुपए नहीं आए तो FIR लिख देंगे, बेटी जेल चली जाएगी।
बेटी की गिरफ्तारी के बारे में सुनकर मालती वर्मा परेशान हो गईं। उन्होंने तुरंत अपने बेटे दीपांशु को फोन किया। उससे कहा- बैंक से 1 लाख रुपए निकालकर एक नंबर पर भेजने हैं। दीपांशु ने उनसे पूछा- क्या बात हो गई? उन्होंने कुछ नहीं बताया। कहा कि किसी को भेजने हैं। बेटे के फोर्स करने पर पूछा, तो बताया कि बहन को पुलिस ने पकड़ लिया है। जल्दी उन्हें पैसे भेजना है। बात करते-करते वो बेचैन हो रही थीं। उनकी सांस फूलने लगी थी।
TT

दीपांशु ने बताया- मम्मी ने उन्हें नंबर भेजा। एक नंबर इंडिया का था, तो दूसरा पाकिस्तान का। तभी मुझे समझ में आ गया कि इस मामले में कुछ ठीक नहीं है। मैंने इंडिया वाले नंबर पर फोन किया तो उसने कहा कि रुपए भेज दो।
दीपांशु ने तुरंत अपनी मम्मी को भी बताया कि ये फेक कॉल है। बहन से बात हो गई है, परेशान मत हो।
घर आते ही आया हार्ट अटैक दीपांशु ने बताया- मम्मी के पास करीब 3.30 बजे फोन आया। वह घर आईं और उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्हें बहुत समझाया, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती गई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages