My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024

आज का राशिफल 08 अक्टूबर 2024 , मंगलवार


 

आज का राशिफल 08 अक्टूबर 2024 , मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। ऑफिस के काम में आप व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यालय में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यालय का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने अधिकारी की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा।  सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

कृपया ध्यान दें
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
आपका दिन मंगलमय हो

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages