कानपुर में बड़ी रेल दुर्घटना टली, कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश का पर्दाफाश
कानपुर जिले में बिल्हौर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ी रेल दुर्घटना गई। प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन की पटरी पर रखे एलपीजी गैस सिलेंडर को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे ट्रेन की टक्कर सिलेंडर से हो गई। गनीमत रही कि सिलेंडर इंजन में फंसकर फटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
कानपुर संयुक्त पुलिस आयुक्त हरीश चंद्र ने बताया कि घटनास्थल से क्षतिग्रस्त सिलेंडर, पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस सहित कई संदेहास्पद चीजें बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है जिन्होंने ट्रेन को पटरी से उतारने के इरादे से गैस सिलिंडर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री पटरियों पर रखी थी।इस घटना के बाद रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ट्रेन करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर रुकी रही और उसके बाद अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो गई।
पुलिस ने इसे 'ट्रेन को पटरी से उतारने का प्रयास' बताया और कहा कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक पर संदेहास्पद वस्तुएं रखना एक गंभीर अपराध है और इसके लिए कड़ी सजा हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें