मां ने मौलवी को पंचायत में चप्पल से पीटा,मौलवी पर लगा यौन उत्पीड़न
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक मौलवी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. मौलवी पर आरोप है कि पहले उसने युवती पर भूत-प्रेत का साया होने की मनगढ़ंत कहानी बनाई और मौका पाकर उसका यौन उत्पीड़न किया. मौलवी झाड़-फूंक के बहाने युवती को कमरे में लेकर गया और कथित तौर पर युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया. इस बारे में जब पीड़िता लड़की की मां को पता चला तो उन्होंने गांव के लोगों की पंचायत बुलाई. और सबके सामने लड़की की मां ने मौलवी की चप्पल से पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर की है. यहीं के मौलवी मौलाना फुरकान के पास एक महिला अपनी बेटी को लेकर आई थी. मौलवी ने महिला से कहा कि उनकी बेटी पर भूत-प्रेत का साया है. फिर लड़की को एक कमरे में ले गया. अंदर जाकर मौलवी ने उसके साथ यौन उत्पीड़न करने लगा. लड़की ने जब इसका विरोध किया तो मौलवी ने उसे धमकाया. पीड़िता ने तेजी से चिल्लाने पर भी भूत का साया जैसी मनगढ़ंत बातें कहकर मां को अंदर नहीं आने दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक थोड़ी देर बाद पीड़िता ने बाहर आकर मां से मौलवी के हरकतों के बारे में बताया. पीड़िता के घर वालों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने जा रहे थे. इस पर स्थानीय लोगों ने गांव में पंचायत बुलाने की बात कही.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें