आगरा आईटीआई में छात्रों से वसूली की शिकायत की जांच के आदेश
शिकायत की गई थी कि आगरा तथा मथुरा आईटीआई में छात्रों को कोई प्रेक्टिकल ट्रेनिंग नहीं दी जाती। जब प्रेक्टिकल परीक्षा होती है, तब छात्रों से उगाही की जाती है। प्रेक्टिकल में छात्रों द्वारा बनाए जाने वाले जाब वर्क बाहर से ठेके पर बनवा लिए जाते है।
संस्थान में लगभग 15 वर्षों तक अनुदेशक रह चुके और वर्तमान में कार्यदेशक के पद पर प्रोन्नत पृथ्वीराज सिंह का ठेका लेकर लोहे का वर्कपीस (जॉब) बनवाने का ऑडीओ वाइरल हुआ था।एक व्यक्ति ने निजी iti की ओर से बातचीत की तो पृथ्वीराज ने 120 रु प्रति छात्र के हिसाब से वर्कपीस बनाकर देने का ठेका ले लिया l वर्तमान में पृथ्वीराज कार्यदेशक के पद पर बलरामपुर जिला में नियुक्त है बावजूद इसके अधिकांश निजी iti से ठेका लेकर वर्कपीस बनवाने का काम कर रहे थे l
इस शिकायत पर प्रशिक्षण और सेवायोजन निदेशालय की निदेशक नेहा प्रकाश ने एक जांच समिति गठित की है। इसमें संयुक्त निदेशक चित्रकूट मंडल बांदा और झांसी आईटीआई के प्राचार्य को जांच अधिकारी बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें