My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 18 सितंबर 2024

यूं पी में रेल जिहाद: जानवरो के जरिए हादसे कराने की साजिश

 


यूं पी में रेल जिहाद: जानवरो के जरिए हादसे कराने की साजिश


लखनऊ।उत्तर प्रदेश में अब जानवरों के जरिए रेल हादसा कराने की साजिश रची जा रही है।यूपी में एक ही रात में एक ही जगह तीन ट्रेनों के सामने जानवर टकराए।दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर दबतोरा गांव के पास की ये घटना है।दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर एक ही रात में तीन बार जानवरों के ट्रेन से टकराने की घटना हुई।इस हादसे में सदभावना एक्सप्रेस ट्रेन और इलेक्ट्रिक इंजन की चपेट में आने से 13 जानवरों की मौत हो गई।हादसे के बाद रेल मार्ग बाधित हुआ और मालगाड़ी और अन्य ट्रेनों को रोकना पड़ा।ट्रैक साफ होने के बाद मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
यूपी के दबतोरी रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा सोमवार रात हुआ। सबसे पहले रात 9.35 बजे 04317 अलीगढ़ बरेली पैसेंजर ट्रेन गुजरी तो उसकी चपेट में आकर तीन जानवरों की कटकर मौत हो गई।इसके कारण लगभग 15 मिनट तक रेल मार्ग बाधित हो गया और ट्रेन वहीं खड़ रही। फिर ट्रैक को साफ कराकर आगे रवाना किया गया।इसके कुछ देर बाद ही रात 10 बजकर 27 मिनट पर बिजली का इंजन वहां से गुजरा तो उसकी चपेट में भी पांच जानवर आ गए और उनकी भी मौत हो गई।इसके बाद रात 11.35 बजे 14013 लखनऊ से दिल्ली जाने वाली सदभावना एक्सप्रेस गुजरी तो रेलवे ट्रैक पर खड़े जानवर ट्रेन की चपेट में आ गए और फिर पांच जानवरों की कट कर मौत हो गई।
उत्तर रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस तरह की घटना अमूमन होती नहीं है कि एक ही रात में एक ही जगह तीन बार जानवरों से ट्रेन टकराई हो। रेलवे इसे साजिश की नजरों से भी देख रहा है और मामले की इस एंगिल से जांच कर रहा है।
बता दें कि रेल हादसे होने पर सैंकड़ों लोगों की जान एक झटके में चली जाती है।कुछ लोग दहशत फैलाने के लिए भी इसे हथियार की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages