My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 8 सितंबर 2024

पुलिस के सामने पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या की

 

पुलिस के सामने पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या की

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। यह घटना तब हुई जब पत्नी ने पति का घर छोड़कर अपने प्रेमी संग लव मैरिज की थी।
बुलंदशहर निवासी नेमपाल सिंह अलीगढ़ में राजमिस्त्री का काम करता है। 17 साल पहले उसकी शादी वीना देवी से हुई थी और उनका 15 साल का बेटा भी है। लेकिन वीना की आँख 3 माह पहले पड़ोस के सतेंद्र से लड़ गई और दोनों ने कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया था। रीना अब सतेंद्र संग ही रह रही थी।
शनिवार को नेमपाल सतेंद्र के घर पहुंच गया और इस बीच सतेंद्र ने पुलिस को अपनी पत्नी वीना के अपहरण की सूचना दी। पुलिस पहुँची तभी नेमपाल ने गोलियां चला दीं। रीना के सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

सीओ अमृत जैन ने बताया कि तीन माह पहले वीना ने अतरौली के गांव तेवथू के सतेंद्र के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों नोएडा में रह रहे थे। सतेंद्र वहां ठेकेदारी करता है। 

मौके पर एक तमंचा व तीन कारतूस भी मिले हैं। सत्येंद्र ने नेमपाल के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है
यह घटना एक बार फिर से समाज में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति चिंता पैदा करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages