चाची को अपने से 15 साल के छोटे भतीजे से इश्क हो गया. इसके बाद दाेनों में नजदीकियां बढ़ती गईं. इस दौरान महीला ने अपने भतीजे के साथ शारीरिक संबंध बना लिया. इसके बाद महिला शादी की जिद करने लगी इससे परेशान भतीजे ने अपनी चाची को मौत के घाट उतार दिया.मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है. लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र इत्तेफाक नगर निवासी शोएब ने अपनी चाची की हत्या कर दी.
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि देर शाम फरहाना के परिजनों ने लिसाड़ी गेट पुलिस से शिकायत की थी कि शोएब उनकी बेटी फरहाना को तमंचे के बल पर अपहरण करके ले गया है।शोयब नामक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जिसके पैर में गोली लगी है. शोयब (25) का अपनी चाची फरहाना (40) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. फरहाना शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन शोयब शादी के लिए तैयार नहीं था.
शादी की जिद से नाराज होकर भतीजे शोयब ने अपनी चाची की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को इंचौली के जमालपुर गांव के जंगल में दबा दिया गया था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें