वकील मोहिनी हत्याकांड में आरोपी मुस्तफा कामिल तीन बेटों सहित अरेस्ट
कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिवक्ता मुस्तफा कामिल, उनके तीन बेटों हैदर, सलमान और असद सहित दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। मोहिनी तोमर पुराने मामलों में मुस्तफा के बेटों और उसके सहयोगी की जमानत याचिका का विरोध कर रही थीं।
हालिया मामला शिवशंकर नाम के शख्स से जुड़ा है जिसकी पैरवी मोहिनी तोमर कर रही थीं। इस मामले को लेकर पता चलता है कि कुछ समय पहले एक क्रिकेट मैच में हारने के बाद हैदर, मुस्तफा और सलमान की टीम ने शिवशंकर से गाली-गलौच की थी और बाद में उन्हें पीटा भी गया था। मोहिनी तोमर की ओर से ये केस कोर्ट में पेश किया गया।
मोहिनी तोमर की 3 सितंबर को जिला न्यायालय से अपहरण कर लिया गया था और एक दिन बाद उनका शव रेखपुर माइनर नहर से बरामद किया गया था। उनके पति बृजेंद्र तोमर ने मुस्तफा कामिल, उनके बेटों और दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि मुस्तफा कामिल और उनके तीन बेटों को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो अन्य सहयोगियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि मुस्तफा कामिल, हैदर और सलमान वकील हैं, जबकि असद अलीगढ़ में छात्र है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें