आगरा में विधवा महिला की पैतृक जमीन हड़पने का मामला:अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि पर गंभीर आरोप
आगरा में एक विधवा महिला ओमवती ने अधिवक्ता सुरेश चंद्र सोनी और रमेश चंद्र सोनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ओमवती का कहना है कि ये दबंग उसकी 500 वर्गगज पैतृक जमीन को हड़पने के लिए लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं। ओमवती के परिवार पर मुकदमे लादे गए हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ओमवती ने यह भी आरोप लगाया है कि दबंग अधिवक्ता परिवार को सत्ता से जुड़े एक जनप्रतिनिधि का समर्थन हासिल है, जिसकी आड़ में गरीबों का शोषण किया जा रहा है।
ओमवती ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया और कहा कि उसका परिवार भय के साए में जी रहा है। उसने यह भी कहा कि अगर न्याय नहीं मिला, तो वह आत्मदाह कर लेगी। इस मामले में जनप्रतिनिधि की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, खासकर जब से उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें