गैंगस्टर ने लॉन्च किया सट्टा एप
लॉरेंस बिश्नोई ने सट्टा बाजार में रखा कदम: मार्केट में आया सट्टा ऐप, विदेश में बैठे गैंगस्टर्स कर रहे हैं प्रमोट
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सट्टा बाजार में एंट्री मार ली है। लॉरेंस बिश्नोई का सट्टा ऐप भी मार्केट में आ चुका है, जिसे विदेश में बैठ गैंगस्टर्स जमकर प्रमोट कर रहे हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों साबरमती जेल में बंद है, लेकिन अंदर बैठकर भी बाहर अपने पैर फैला रहा है।
पुलिस सूत्र के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई की सट्ट ऐप को विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा प्रमोट कर रहे हैं। इस ऐप को प्रमोट करने के लिए दुबई में बैठे तमाम बड़े सट्टा और हवाला कारोबारियों को धमकी दी गई थी। जिसके बाद वह भी अब इस ऐप को प्रमोट कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले से सट्टा ऐप चला रहे लोगों को भी ऐप बंद करने की धमकी दी गई थी। ज्यादातर ऐप वाले तो डर गए, मगर एक ने इस सिंडिकेट (गठजोड़) के आगे घुटने नहीं टेके।
पुलिस का कहना है कि, लॉरेंस बिश्नोई का ऐप मार्केट में करीब तीन महीने पहले आ गया था। बिश्नोई के इशारे पर विदेश में बैठे बराड़ और गोदारा ने दुबई के तमाम सट्टा व हवाला कारोबारियों को अपने सिंडिकेट के ऐप का लिंक भेजकर धमकी दी कि अब सट्टा बाजार में इसी ऐप पर काम होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें