My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 3 सितंबर 2024

सिकंदरा क्रासिंग पर फ्लाईओवर बनेगा

 


आगरा में सिकंदरा क्रॉसिंग पर जाम से राहत के लिए फ्लाईओवर बनेगा, जानें पूरी जानकारी
आगरा में नेशनल हाईवे पर सिकंदरा क्रॉसिंग पर जाम से राहत के लिए फ्लाईओवर बनेगा। नेशनल हाईवे आथॉरिटी आफ इंडिया ने इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। फ्लाईओवर के निर्माण में करीब 40 करोड़ खर्च होंगे।
सिकंदरा तिराहे पर अभी फ्लाईओवर नहीं है, जिससे यहां जाम लगा रहता है। बोदला की तरफ से ट्रैफिक आता है, गुरु द्वारा गुरु का ताल कट बंद होने से सिकंदरा तिराहे से वाहन यू टर्न लेते हैं, मथुरा की तरफ से आने वाले वाहनों को सिकंदरा से सब्जी मंडी की तरफ जाने के लिए यू टर्न लेना पड़ता है। इससे जाम लगा रहता है।
फ्लाईओवर को चार लेन बनाया जाएगा, इससे आगरा से मथुरा और मथुरा से आगरा आने वाले वाहन सीधे फ्लाईओवर से निकल सकेंगे। बोदला से आने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से निकलेंगे। सिकंदरा तिराहे पर जाम नहीं रहेगा।
नेशनल हाईवे आर्थारिटी ने सिकंदरा फ्लाईओवर की डीपीआर बनाने के साथ ही एएसआई से अनुमति मांगी है, सिकंदरा तिराहे पर स्मारक है। फ्लाईओवर से स्मारक के लुक पर असर ना पड़े इसका ध्यान रखा जाएगा। अनुमति मिलने के साथ ही सिकंदरा फ्लाईओवर का काम शुरू हो जाएगा। यहां मेट्रो स्टेशन भी बनना है लेकिन फ्लाईओवर से मेट्रो स्टेशन में भी कोई समस्या नहीं आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages