हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में जस्टिस संगीता की कोर्ट का बहिष्कार
अवध बार एसोसिएशन ने अर्जेंट मीटिंग में जस्टिस संगीता चंद्रा के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। बार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से उनके तबादले की मांग
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में बार एसोसिएशन ने जस्टिस संगीता चंद्रा की कोर्ट का बहिष्कार कर दिया है। उनकी कोर्ट में बार का कोई भी सदस्य सुनवाई के लिए नहीं जाएगा।
अवध बार एसोसिएशन की आज सबेरे हुई अर्जेंट मीटिंग में जस्टिस संगीता के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। बार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से उनके तबादले की मांग की है।
पिछले हफ्ते कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट सतीश चंद्र मिश्रा से नाराज हुई जस्टिस संगीता चंद्रा ने उनके खिलाफ क्रिमिनल कंटेप्ट चलाने के लिए सीजे को केस रेफर कर दिया था। बार एसोसिएशन का आरोप है जस्टिस संगीता अकसर वकीलों का कोर्ट रूम में अपमान कर रही है। सतीश मिश्र प्रकरण ने पहले से चल रही नाराजगी को विस्फोटक कर दिया।
यह उक्त विवाद न्यायमूर्ति चंद्रा और न्यायमूर्ति बृज राज सिंह की पीठ के समक्ष शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उत्पन्न हुआ। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सतीश चंद्र मिश्र इस कदाचार पर आपत्ति जताई कि उनके आग्रह पर उनके पक्ष में अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार करने के बाद उन्होंने पीठ पर चिल्लाया था।
फिलहाल कोर्ट रूम 3 जिसको जस्टिस संगीता चंद्रा हेड करती हैं उसको पूर्ण बहिष्कार का ऐलान हो गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के दोनो बार ने उनके यहां से तबादले की मांग के लिए सीजे और CJI को पत्र भेजा है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें