My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

ताज रंग महोत्सव:आगरा में संस्कृति और कला का रंगारंग उत्सव



ताज रंग महोत्सव:आगरा में संस्कृति और कला का रंगारंग उत्सव
आगरा में नटरांजलि आर्ट थियेटर ग्रुप द्वारा आयोजित ताज रंग महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश से आए कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया.
उद्घाटन सत्र में विश्व विख्यात डांसर वर्ल्ड चैंपियन दरीना लातविया ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया।


कराओके क्लब के सदस्यों ने अपनी गायकी से सभी का मन मोह लिया। ललित कला संस्थान के बच्चों ने सरस्वती वंदना और प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। उड़ीसा और हरियाणा से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

ताजरंग महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार

आगरा की 10 विशिष्ट महिलाओं को "नारी शक्ति सम्मान 2024" से सम्मानित किया गया:
1. श्रीमती प्रेमा कनवर (आर्या संचालिका आर्य वीरांगना दल)
2. सुधा वर्मा (वास्तु आचार्य)
3. नीलिमा शर्मा (भारत विकास परिषद)
4. राखी कौशिक (फैशन डिजाइनिंग)
5. सोमा जैन (रंगमंच)
6. विनीता अरोड़ा (डॉग फाउंडेशन, कैस्पर)
7. कृष्णा गर्ग (समाजसेवी)
8. बीना छाबड़ा (संगीत)
9. ज्योति खुशलानी (शिक्षा संवर्धक)
10. पलक अग्रवाल (सनातन संस्कृति संवर्धक)
कार्यक्रम में सतीश गुप्ता, अष्टभुजा मिश्रा, डॉ राजेंद्र मिलन, डॉ जी सी सक्सेना, इंजीनियर राज कुमार शर्मा, डॉ गिरधर शर्मा, और डॉ सुनीता चौहान ने भगवान नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।
आयोजनकर्ताओं ने घोषणा की कि कल के कार्यक्रम में नवरत्न सम्मान दिया जाएगा, साथ ही दिल्ली के कलाकार नादिरा बब्बर लिखित सकुबाई नाटक का मंचन करेंगे, महाराष्ट्र के कलाकार क्लासिकल डांस प्रस्तुत करेंगे, हाथरस गाट टैलेंट विनर गौरी, और अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार वाणी पाठक की नृत्य प्रस्तुति होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages