नोएडा से आगरा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में वृद्धि की गई है, जो आगामी एक अक्टूबर से लागू होगी। यह जानकारी यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ.अरुणवीर सिंह ने दी है। गुरुवार को यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में टोल दरें बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसे मंजूरी दे दी गई है।
डॉ.अरुणवीर सिंह के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी पिछले कई वर्षों से टोल दरें बढ़ाने की मांग कर रही थी। हालांकि, कुछ कारणों के चलते प्राधिकरण का बोर्ड इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दे रहा था। पिछले दो वर्षों से लगातार टोल दर बढ़ाने के प्रस्तावों को बोर्ड द्वारा खारिज किया जा रहा था, लेकिन अब संचालक कंपनी द्वारा प्रस्तुत की गई जानकारी और उसके सत्यापन के बाद दरें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
की दर से टोल लिया जा रहा था।
नई टोल दरें इस तरह वसूली जाएंगी
दोपहिया और तीन पहिया वाहन : अब 1 रुपये 50 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से टोल चुकाना होगा। इन वाहनों से अभी तक एक रुपया 25 पैसे की दर से टोल लिया जा रहा था।
कार और जीप जैसे हल्के चार पहिया यात्री वाहन : टोल दरें 2 रुपये 50 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2 रुपये 95 पैसे प्रति किलोमीटर कर दी गई हैं।
निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाले भारी वाहन और मल्टी-एक्सल वाहन : इन वाहनों पर टोल दर बढ़ाकर 14 रुपये 25 पैसे प्रति किलोमीटर कर दी गई है, जो पहले 12 रुपये 90 पैसे प्रति किलोमीटर थी।
विशाल आकार वाले वाहन (7 या उससे अधिक एक्सल वाले) : इनसे अब 18 रुपये 35 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से टोल वसूला जाएगा, जबकि पहले इनसे 16 रुपये 60 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से टोल लिया जाता था

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें