सपा की मेयर प्रत्याशी जूही ने पति के सिर पर बोतल फोड़कर फूटी बोतल पति के घोंप दी
सपा नेता जूही प्रकाश पर उनके ने आरोप लगाया है कि पत्नी जूही ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की है.जूही प्रकाश पर ये आरोप उनके पति योगेंद्र प्रताप सिंह ने लगाए हैं.पति का कहना है कि पहले जाल में फंसाकर दोस्ती की फिर जेल भिजवाने की धमकी देकर शादी कर ली.
जूही प्रकाश ने 31 मई 2024 में डीसीपी सिटी के यहां शिकायत पत्र देकर मेरे पिता और भाई पर झूठे इल्जाम लगाए. जिसके चलते ही मैंने दबाव में 1 जून 2024 को आर्य समाज मंदिर में जूही प्रकाश के साथ शादी कर ली.
शादी के बाद से उसे आर्थिक, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगी. इतना ही नहीं पुलिस को दी तहरीर में पति ने ये भी बताया कि पत्नी जूही प्रकाश ने मंगलवार को उनपर जानलेवा हमला भी किया. कांच की बोलत सिर में मारी और फिर फूटी हुई बोलत को पीठ में घोप दिया.
इस हादसे में योगेंद्र प्रताप सिंह बुरी तरह से घायल हो गए. बता दें कि जूही प्रकाश ने 2023 में सपा की ओर से मेयर का चुनाव लड़ा था.
योगेंद्र ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए जूही ने उनसे 50 लाख रुपये मांगे थे। तब उन्होंने 35 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद वह उन पर शादी का दबाव बनाने लगी। जब शादी से इनकार किया तो जूही ने पिता व भाई के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी।
पति योगेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर आगरा पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया हैं. 2023 में मेयर का चुनाव लड़ने के लिए जूही प्रकाश ने योगेंद्र से 50 लाख रुपये मांगे थे. थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि जूही प्रकाश पर जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.
सपा नेत्री जूही प्रकाश ने भी पति पर आरोप लगाए है, जूही का आरोप है कि पति दोस्तों के साथ मिलकर अभद्रता करते हैं और मारपीट करते हैं. जूही का आरोप है कि पति का अन्य महिलाओं के साथ संबंध है. हालांकि पति की शिकायत पर सपा नेत्री जूही प्रकाश के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें