My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 25 सितंबर 2024

जाली नोट कांड में अजय लल्लू से होगी पूंछतांछ!

 

कुशीनगर जाली नोट कांड में अजय लल्लू से होगी पूंछतांछ!

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर जिले में नकली नोट के मामले में अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का भी नाम आने रहा है दरअसल, अब पुलिस ने इस मामले में पूछताछ करने के लिए उन्हें भी नोटिस भेज दिया है। बता दें कि नोटिस का जवाब देने के लिए कांग्रेस नेता पहले से तैयार थे। उन्होंने अपने बयान में भी कहा था कि  मुझे नोटिस देकर देखे पुलिस लल्लू ने कहा कि नोटिस का पूरा जवाब दिया जायेगा। यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कुशीनगर पुलिस जांच को भटकाने का काम कर रही है। बता दें कि 2 दिन पहले नकली नोट कांड में पकड़े गए आरोपियों के साथ अजय लल्लू का फोटो वायरल हो रहा है तो कहीं न कही पुलिस को इस घटना में शामिल होने का संदेह है। इसी मामले में पूछताछ करने के लिए कांग्रेस नेता को नोटिस भेजा गया है।
वहीं, पुलिस के इस कार्रवाई को लेकर लल्लू ने यह भी कहा है कि पुलिस इस मामले को राजनीतिक और धार्मिक रंग देने का प्रयास कर रही है। कुशीनगर पुलिस ऊपरी दबाव में मेरे ऊपर बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि मैं पूछताछ का पूरा और माकूल जवाब दूंगा। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की सही जांच हो।  इससे पहले इस मामले में अजय कुमार लल्लू ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कुशीनगर पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुशीनगर पुलिस ने जिन जाली नोटों के कथित आरोपियों को प्लास्टर लगा व्हील चेयर पर परेड कराई, वही आरोपी पेशी के बाद बिना प्लास्टर के खुद के पैरों पर पुलिस के साथ जा रहे हैं। वीडियो में यह स्पष्ट है। डीजीपी उत्तर प्रदेश को बताना चाहिए कि क्या यह प्लास्टर महज दिखावा था? पीआर था? कोई एजेंडा था? जनता सच जानना चाहती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages