बिगबाजार को तोड़कर किए जा रहे निर्माण से रास्ता अवरुद्ध,
आगरा के हरी पर्वत क्षेत्र में निर्माण कार्य से राहगीर और क्षेत्रवासी परेशान
आगरा के बाग फरजाना प्रोफेसर कॉलोनी में निर्माण कार्य के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे राहगीर और क्षेत्रवासी परेशान हो रहे हैं। पहले इस जगह पर बिग बाजार संचालित होता था। बिग बाजार के बंद होने के बाद इसे तोड़कर मल्टी का निर्माण किया जा रहा है क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यहां अवैध निर्माण कार्य होने के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे यहां रहने निवासियों का कहना है कि यह मार्ग दिल्ली गेट से प्रोफेसर कालोनी आने जाने का मुख्य मार्ग है सड़क संकरी होने से आवागमन एवम वाहन निकालने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें