My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 30 सितंबर 2024

ताज पूर्वी गेट टू आरबीएस कॉलेज दौड़ेगी मेट्रो इस महीने से....

 


ताज पूर्वी गेट टू आरबीएस कॉलेज दौड़ेगी मेट्रो इस महीने से....
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक मेट्रो संचालित हो रही है, जिसमें छह स्टेशन हैं। इसके आगे के स्टेशनों पर भी काम तेजी से हो रहा है, जिनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज शामिल हैं।
आरबीएस और राजा की मंडी मेट्रो स्टेशन का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। अंडरग्राउंड टनल का काम अंतिम चरण में है। चारों स्टेशनों पर सिस्टम के कार्य शुरू हो गए हैं।
आगरा मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, आरबीएस तक मेट्रो का सफर मार्च 2025 तक शुरू होने की संभावना है। इससे आरबीएस से लेकर ताजमहल पूर्वी गेट तक का सफर आसान हो जाएगा।
वर्तमान में, ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक मेट्रो सेवा चालू है, मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार इस मेट्रो कॉरिडोर में हर रोज 12 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। मार्च 2025 तक मेट्रो सेवा का विस्तार आरबीएस कॉलेज तक शुरू करने की योजना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages