नर्स मुस्कान को गोली मारने वाले बबलू को पुलिस ने लंगड़ा कर अरेस्ट किया
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में नर्स मुस्कान को गोली मारने वाले बबलू मौर्य को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि नर्स मुस्कान को बबलू मौर्य ने गोली मारी थी, जब वह ड्यूटी से लौटकर अपने घर जा रही थी।
गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाकर उसे घेर लिया। अपने घिरा हुआ देख उसने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने जवाब में गोली चलाई,जो आरोपी के पैर में लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
नर्स मुस्कान का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बबलू मौर्य और नर्स मुस्कान के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था,दोनो रिश्ता भी तय हो गया था किसी बात पर दोनो में विवाद हो गया था। इससे गुस्साए बबलू ने घर जाते समय मुस्कान को रोक लिया तथा तमंचा निकलकर गोली चला दी जो मुस्कान की कनपटी से रगड़ती हुई निकल गई थी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें