संभल के गणेश चौथ मेले में महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
संभल:गणेश चौथ मेले में महिलाओं के साथ मारपीट की एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेले में झूला लगाने वाले दबंग ठेकेदार की महिला बाउंसर एक महिला के बाल खींचकर पिटाई कर रही है। इस बीच, दूसरी महिला को धक्के देते हुए भी दिखाया गया है, जबकि आसपास लोग केवल वीडियो बना रहे हैं।
मेला प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि पुलिस के पास इस घटना की कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन वहां कोई नहीं था। यदि कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त होती है, तो जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने मेले में सुरक्षा के दृष्टिगत बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मेला एक महीने तक चलता है और इसमें सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहता है, फिर भी ऐसी घटना कैसे घटित हो सकती है, यह बड़ा सवाल है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें