एनएचएआई सोता रहा,नेशनल हाईवे पर 6 फीट पानी भर गया
डीएम के निर्देश पर दस पंपसेट और इतने ही टैंकर लगाकर जल निकासी शुरू हुई।
एनएचएआइ के अधिकारियों ने दो और चार सितंबर को हुए हाईवे पर जलभराव से सीख नहीं ली और 11- 12 सितंबर को आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे-19 पर झमाझम बरसात के कारण गुरुवार सुबह से शाम तक नहर का नजारा दे रहा था, इसके चलते 8 से 12 घंटे तक करीब छह किमी लंबा जाम लगा रहा और सैकड़ों यात्रियों और वाहन चालकों में त्राहिमाम मच गया लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारी बारिश का आनंद लेते रहे
अरतौनी फ्लाईओवर, रुनकता के पास हाईवे और सर्विस रोड पर छह फीट तक पानी भर गया, जिससे सैकड़ों ट्रक,कार, बसें,और ऑटो सहित दुपहिया वाहन पानी में बंद हो गए। वाहन चालकों को अपने वाहनों को बाहर निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
एनएचएआइ के अधिकारियों ने 28 करोड़ रुपये से बने नाला सफाई के नाम पर रस्म अदायगी की जिससे हाईवे की ये हालत हो गई।जाम और पानी में फंसे वाहन चालकों ने कहा कि आखिर किस बात का टोल टैक्स लिया जा रहा है,जब हाईवे पर छह फीट तक पानी भर गया है। एनएचएआइ मथुरा खंड को हर दिन लाखों रुपये का टोल टैक्स मिलता है,लेकिन लापरवाह द्वारा अधिकारियों द्वारा पानी निकलने का कोई इंतजाम नहीं किया गया ,न ही किया जा रहा है
वाहन चालकों ने बताया कि जाम में दस घंटे तक फंसे रहे और आसपास के लोगो और मिस्त्रियों और क्रेन संचालक ने मनमानी वसूली कर वाहन पानी से बाहर निकाला।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें