यूपीएसआरटीसी अधिकारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी
उत्तर प्रदेश में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां यूपीएसआरटीसी के अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा से अनजान नंबर से वीडियो कॉल और मैसेज कर पांच करोड़ और फिर डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। आरोपी ने खुद को ईडी का अधिकारी बताया और वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर वायरल करने की धमकी दी।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आईएएस अफसर राम सिंह बटलर पैलेस में परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक 24 सितंबर की रात दस बजे उनके पास वीडियो कॉल आई। वीडियो कॉल करने वाले ने खुद को ईडी अधिकारी बताया था। इसके कुछ देर के बाद उनके पास अनजान नंबर से कॉल व मैसेज कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। फोनकर्ता व मैसेज भेजने वाले ने धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
इस मामले में हजरतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है और पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें