45 साल की बीजेपी नेत्री 30 साल के कांस्टेबल के संग भागी
भदोही: कहा जाता है प्यार में उम्र नहीं देखी जाती है. प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है. ऐसा ही कुछ मामला
यूपी के भदोही से सामने आया है. एक 45 वर्ष की भाजपा नेत्री अपने ही घर में किराए पर रहने वाले 30 साल के सिपाही के साथ फरार हो गई.
45 वर्ष की भाजपा नेत्री सिपाही के साथ फरार
जानकारी के मुताबिक़, मामला गोपीगंज नगर का है. 45 वर्ष की भाजपा नेत्री जो भाजपा के टिकट पर चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकी है अपने ही घर पर किराए पर रहने वाले गोंडा निवासी सिपाही विनय तिवारी उर्फ राज तिवारी के साथ भाग गयी. सिपाही विनय तिवारी भाजपा नेत्री से 15 साल छोटा है.
पति ने थाने में शिकायत दी
इस मामले में भाजपा नेत्री के पति भाजपा नेता ने थाने में शिकायत दी है. शिकायत में बीजेपी नेता ने बताया कि उनकी पत्नी भाजपा नेत्री की उम्र 45 वर्ष है और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 20 वर्षीय बेटी और एक 7 वर्षीय बेटा है. सिपाही विनय तिवारी एक साल पहले उनके यहाँ किराए पर रहने आया था. उसने उनकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाया. फिर गलत तस्वीरें भी ली. फिर बदनाम और फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें