पुलिस ने लेडी गैंगस्टर की 40 लाख की संपत्ति कुर्क की
बड़ौत: पुलिस ने लेडी गैंगस्टर और गांजा तस्कर खाला की संपत्ति कुर्क कर ली है। पुलिस ने 40 लाख रुपये कीमत के तीन मकानों को कुर्क किया है। खाला पर NDPS और गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में 5 मामले दर्ज हैं।
सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई अपराध से अर्जित धन से संपत्ति कमाने के मामले में की गई है।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के पठानकोट मोहल्ले में यह कुर्की की गई है। पुलिस ने लेडी गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करने के साथ ही उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें