26 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे 441 करोड़ के सिविल टर्मिनल शिलान्यास
खेरिया एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का 26 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे
ताजनगरी आगरा विश्व पटल अपनी एक अलग पहचान रखता है और यही वजह है कि देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आगरा आते हैं. आगरा में लंबे समय से एयरपोर्ट की मांग हो रही थी तो अब आगरा वासियों और आगरा आने वाले पर्यटकों को यह सौगात मिलने वाली है। 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए सिविल एनक्लेव का शिलान्यास करेंगे
यह विस्तार परियोजना 145 एकड़ में लगभग दो साल में बनके तैयार होने की संभावना है
नए सिविल एन्क्लेव नया टर्मिनल भवन 34,346 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जिसकी यात्री क्षमता 1400 पीक ऑवर यात्रियों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया, जो टर्मिनल आगरा की कनेक्टिविटी और यात्रा के अनुभव को बढ़ाएगा। टर्मिनल में चार एयरोब्रिज, 32 चेक-इन काउंटर और तीन बैगेज क्लेम बेल्ट होंगे.और रनवे की लंबाई 800 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। यह परियोजना आगरा में हवाई यातायात को बढ़ावा देने और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें