तेरहवीं से लौटते 15 लोगो की बस और मैक्स की भिड़ंत में मौत
हाथरस -आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर गांव मितई की घटना। मैक्स और रोडवेज बस में भीषण टक्कर से 15 लोगों की मौत की खबर है। मैक्स गाड़ी में करीब 30 लोग सवार थे, जिसमें से अभी तक 12 लोगों की मौके पर मौत होने की पुष्टि हुई है। तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सभी लोग सासनी से तेरहवीं भोज में शामिल होकर आगरा के खदौली के गांव सेमरा लौट रहे थे। हादसे में मरने वालों में बच्चे और महिला-पुरुष शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें