UPI करने वालों के लिए बड़ी खबर! आज नहीं होगा पेमेंट
भारत में UPI Payment का इस्तेमाल तेजी से हो रहा है. अगर आप भी यूपीआई पेमेंट करते हैं तो आपके लिए ये बेहद जरूरी खबर है. दरअसल, चार अगस्त को ये काम नहीं करेगी. हालांकि, ये HDFC Bank यूजर्स के लिए ही है. बैंक की तरफ से शेड्यूल डाउनटाइम अलर्ट जारी कर दिया गया है. लेकिन इसके लिए समय निश्चित कर दिया गया है.
बैंक की तरफ से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसके मुताबिक, 12:00AM से लेकर 03:00 AM तक सिस्टम मेंटेनेंस का काम किया जाएगा. इस दौरान सभी ऑनलाइन पेमेंट बंद रहेंगी. इसका अंतराल 180 मिनट का रहेगा. यानी आप लगभग 3 घंटे तक यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाएंगी. इसका असर सभी बैंक यूजर्स पर पड़ने वाला है. इस दौरान सेविंग्स और करेंट अकाउंट होल्डर्स दोनों ही ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे. इसमें कई थर्ड पार्टी ऐप्स का एक्सेस भी शामिल है.
सर्विस के दौरान इसका असर भी ऐप्स पर पड़ने वाला है, जिसकी मदद से यूजर्स यूपीआई पेमेंट करते हैं. इसमें HDFC Mobile Banking App, GPay, WhatsApp Pay, Paytm, Shriram Finance और Mobikwik शामिल हैं. हालांकि, POS की मदद से होने वाली ट्रांजैक्शन इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर पाएंगे
सिंडिकेट फीड

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें