बच्चो के साथ खेल रही तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया
आगरा में एक महिला डॉक्टर की सजगता से तीसरी कक्षा की छात्रा से रेप का मामला उजागर हुआ। आरोपी युवक ने बच्ची को अस्पताल ले जाकर कहा कि वह सीढ़ियों से गिर गई थी, लेकिन महिला डॉक्टर ने बच्ची से बात की और सच्चाई सामने आई। बताते है कि ताजगंज क्षेत्र की आठ साल की बच्ची कक्षा तीन में पड़ती है, मंगलवार को वह स्कूल से लौटने के बाद पड़ोसी आजाद राठौर के घर पर बच्चों के साथ हर रोज की तरह खेलने चली गई। आजाद राठौर बच्ची को अलग कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। उससे शरीर से खून बहने लगा, बच्ची को डरा धमका दिया कि उसने किसी को बताया तो वह उसे और उसकी मां को मार मार देगा। इसके बाद स्वयं ही बच्ची को शांति मांगलिक अस्पताल लेकर पहुंचा।
जहां डॉक्टर को बच्ची से बात करते में शक हो गया और उन्होंने इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी
इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने कहा कि आरोपी आजाद राठौर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें