भारतीय संगीतालय द्वारा "मल्हार" गायन समारोह का शानदार आयोजन
वर्षों से शास्त्रीय संगीत को समर्पित नगर की प्राचीनतम संस्था की पंडित गोपाल लक्ष्मण गुणे जी द्वारा 1944 में स्थापित भारतीय संगीतालय आगरा द्वारा सावन मास में होने वाले "मल्हार" वार्षिक समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा देवी के सम्मुख डॉ. हेमेन्द्र विक्रम सिंह , डॉ प्रदीप,प्रेरणा तालगांवकर,लीना परमार और गजेंद्र सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ।
मल्हार कार्यक्रम मे वर्षा ऋतु के रागों की प्रस्तुतियां नगर के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा दी गई जिसमे डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने बेगम अख्तर की गज़ल गई तत्पश्चात श्रुभ्रा तलेगांवकर जी ने राग देश एव राग मेघ मल्हार में अति मधुर गायन प्रस्तुत किया । भानु प्रताप सिंह का उत्कृष्ट तबला एकल वादन हुआ । राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पं० टी रविन्द्र ने अपने स्वतंत्र हारमोनियम वादन से सभागार को करतल ध्वनि से भर दिया । अंत में प्रो o अमिता त्रिपाठी ने राग मेघ मल्हार एवं कजरी गायन कर क्रार्यक्रम का समापन किया । वरिष्ठ संगीतज्ञ प्रतिभा तलेगावकर श्री महेन्द्र प्रताप एवं वन्दना वरुन ने हारमोनियम संगत हरी ओम माहौर , श्री रविन्द्र सिंह ने तबला संगत कर सभी की प्रस्तुतियों में चार चांद लगा दिए ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें