दीदी,असम को धमकी देने की आपकी हिम्मत कैसे हुई:हिमंत बिस्वा सरमा
कोलकाता के महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले के खिलाफ बीजेपी ने बंगाल बंद बुलाया और जोरदार प्रदर्शन किया. इसी को लेकर ममता बनर्जी ने चेतावनी दी थी कि यदि आप बंगाल को जलाएंगे तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली सहित अन्य राज्य भी जलेंगे और आपकी कुर्सी गिर जाएगी. हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके इसी बयान पर पलटवार किया.
जिसपर अब असम के सीएम ने पलटवार किया है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘अगर बंगाल जलेगा, तो असम भी जलेगा’ वाले बयान पर पलटवार किया. उन्होंने बुधवार को कहा, ‘दीदी, असम को धमकी देने की आपकी हिम्मत कैसे हुई.’
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा, ‘हमें लाल आंखें मत दिखाइए. आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए. आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता.’

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें