महिला से बदसलूकी वकील को महंगी पड़ी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को एक महिला अपने पति इलाहाबाद हाईकोर्ट के समीक्षा अधिकारी को छोड़ने स्कूटी से आई थी तभी स्कूटी एक वकील की कार से टच हो गई इस पर महिला से वकील द्वारा हाईकोर्ट के बाहर बदसलूकी की गई
इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बड़ा एक्शन लिया है. बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल तिवारी ने वायरल वीडियो और ऑफिसर्स एसोसिएशन के पत्र के आधार पर आरोपी वकील को नोटिस जारी किया है. नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब देने को कहा गया है. संतोष जनक जवाब नहीं देने पर आरोपी वकील के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से उसका रजिस्ट्रेशन भी निरस्त किया जाएगा, उसे हमेशा के लिए डिबार करा दिया जाएगा और उसका एडवोकेट रोल कैंसिल कराया जाएगा. इसके अलावा यूपी बार काउंसिल से भी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी.6 अगस्त तक संतोषजनक जवाब नहीं आने पर बार कड़ी कार्रवाई करेगा. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी का कहना है कि यह घटना बहुत गंभीर मामला है. सरेआम हुई इस घटना से वकालत के पेशे से जुड़े लोगों की छवि धूमिल हुई है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें