ऑनलाइन खरीदे अंडरवियर ने मेरी बेटी को कर दिया प्रेग्नेंट', महिला का दावा सुन चकराया लोगों का माथा
शादी के बाद ही बच्चे पैदा करने के नियम अब पुराने हो चुके हैं। अविवाहित लोग, चिकित्सा जगत में हो रहे विकास का लाभ उठाकर सिंगल पेरेंट बन रहे हैं। आईवीएफ, किराए की कोख, एग फ्रीज सहित कई तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। नई-नई बीमारियां फैलाने से लेकर हर काम में चीन सबसे आगे है। अब बच्चे पैदा करने के लिए भी चीन में एक नई तकनीक आ गई है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि चीन की एक महिला का दावा है। उनके मुताबिक, बच्चे पैदा करना अब बहुत आसान है। एक कंपनी द्वारा बनाया गया अंडरवियर पहनने से महिला गर्भवती हो सकती है!
चीन में एक महिला अपने विचित्र और हास्यास्पद दावों के कारण सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. महिला का दावा है कि उसने ऑनलाइन एक अंडरवियर खरीदा, जिसे पहनकर उसकी बेटी प्रेग्नेंट हो गई. जाहिर है, यह सुनकर ही आप अपना सिर खुजलाने के लिए मजबूर हो गए होंगे।
मजे की बात तो यह है कि महिला अंडरवियर बनाने वाली कंपनी से स्पष्टीकरण की मांग भी कर दी
ओडिटी सेंट्रल में छपी रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने चीन के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म में से एक ताओबाओ से एक जोड़ी अंडरवियर खरीदने का दावा किया और कस्टमर केयर पर शिकायत की कि उसे पहनने के बाद बेटी गर्भवती हो गई. इस पर कंपनी के कर्मचारियों द्वारा असंतुष्ट महिला को यह समझाने के प्रयासों के बावजूद कि ऐसा संभव नहीं है, महिला अड़ गई कि उसे तो स्पष्टीकरण चाहिए।
मामले पर क्या बोली कंपनी?
आखिरकार थक हारकर कंपनी को यह कहना पड़ा कि उसके कारखाने में केवल महिलाएं और जो मालिक है उसने नसबंदी करवा ली है, इसलिए लड़की की प्रेग्नेंसी का कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें