सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर के साथ छेड़छाड़, बारिश में भीगने के दौरान मनचलों ने की अश्लील हरकत
नोएडा के सेक्टर-48 की एक सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर जो इंस्टाग्राम और यू ट्यूबर पर बहुत पॉपुलर है ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। पार्क में बारिश के पानी में भीगते समय दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज की है।
बता दें कि पीड़िता पेशे से आर्किटेक्ट है. ये घटना उस समय की है, जब पीड़िता बारिश में नहाने के लिए आई थी. तभी उसके साथ युवक ने छेड़खानी की. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
1.27 मिनट की एक वीडियो में सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर बता रही है कि बारिश में सेक्टर-48 के पार्क में वो नहा रही थी। इसी दौरान दो लड़के आए और दोनों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। युवती के सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते ही वायरल हो गया। लोगों ने वीडियो पर जमकर रिएक्शन्स दिए हैं।
बता दें कि पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले में हरकत में आई है. पुलिस द्वारा केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है. पुलिस घटना स्थल के पास स्थित सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है. मामले की जांच जारी है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें