पुलिस ने जेसीबी और बैरिकेड लगाके किसानों को रोका
आगरा ,टोरेंट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी बिजली पर बिल वसूले जाने के साथ भूमि अधिग्रहण सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले विरोध करने निकले में रहनकला सहित लगभग 20 गांव के किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर निकले किसानों को बमरौली कटारा पर बेरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया।
बैरियर और जेसीबी लगाकर रोका
पुलिस ने बमरौली कटारा पर बैरियर और जेसीबी लगाकर रोड बंद कर दिया, जिससे किसान ट्रैक्टर लेकर आगे ना बढ़ सकें। पुलिस ने बमरौली कटारा से किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें