डिंपल यादव के राइट हैंड रहे सपा नेता रेप गिरफ्तार,
कन्नौज में रविवार देर रात एक बडे घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया,डिंपल यादव के प्रतिनिधि रहे सपा नेता नवाब सिंह यादव को पुलिस ने कन्नौज से गिरफ्तार कर लिया है।
जब पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को नाबालिग लडक़ी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही कॉलेज चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने देर रात 2 बजे मौके पर पहुंचकर नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद स्वयं मौजूद थे, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पीडि़ता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज किए। पीडि़ता ने अपने बयान में नवाब सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें